दुर्ग

आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोडक़र चावल व सामानों की चोरी
31-Dec-2023 3:40 PM
आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोडक़र चावल व सामानों  की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर।
सुरक्षा के अभाव में आंगनबाड़ी केदो के ताला तोडक़र चोरी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उतई थाना क्षेत्र में ग्राम मानिकचौरी के आंगनबाड़ी का ताला तोडक़र गैस सिलेंडर के चोरी करने के मामले के बाद अब ग्राम मर्रा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोडक़र चोरी हुई है। ग्राम मर्रा उतई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 27 दिसंबर की देर रात को अज्ञात आरोपियों ने गेट व किचन का ताला तोडक़र स्टोर रूम में रखे लगभग 70 किलो चावल व अन्य सामान की चोरी कर ली। 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भानेश्वरी कौशल की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380 ,457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट