दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर । कसारीडीह सिविल लाईन स्थित प्रसिद्ध श्री साई मंदिर के 47वें वार्षिक महोत्सव में आयोजित रंगोली, पूजा की थाली सजाओ, सलाद सजाओ व व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी बेहतर कलाकृति का प्रदर्शन किया।
यह प्रतियोगिताएं आयु अनुसार ए, बी व सी तीन वर्गों में आयोजित की गई थी। जिसके परिणाम गुरुवार की शाम घोषित किए गए और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए गए। रंगोली प्रतियोगिता के ए वर्ग में प्रथम गायत्री यादव,द्वितीय षष्ठी कुमारी, तृतीय स्थान निधि यादव ने प्राप्त किया। इसी प्रकार बी वर्ग में प्रथम रोशनी साहू, द्वितीय अमन जोशी, तृतीय धारणा चंदेल, सी वर्ग में प्रथम सविता देशलहरे, द्वितीय ज्योति ताम्रकार, तृतीय केवलबाई यादव रही।
पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता के ए वर्ग में प्रथम निधी यादव, द्वितीय सिद्धी इंगले, तृतीय कृतिका यादव, बी वर्ग में प्रथम सृष्टि साहू, द्वितीय ओजसी ठाकुर, तृतीय निधि यादव, सी वर्ग में प्रथम तृप्ति राऊत, द्वितीय भारती नामदेव व तृतीय स्थान पर दुर्गा यादव ने बाजी मारी। सलाद सजाओ प्रतियोगिता के ए वर्ग में प्रथम कृति सोनी, द्वितीय याशी साहू, तृतीय सोनाक्षी नायक, बी वर्ग में प्रथम अविषी गुप्ता, सी वर्ग में प्रथम रोशनी साहू, द्वितीय तृप्ति राऊत व तृतीय स्थान पर विनीता गुप्ता रही। व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में अविषी गुप्ता, ,तृप्ति राऊत, आदित्य गुप्ता, विनीता गुप्ता विजयी रहे। विजयी प्रतिभागियों को मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मनीष कोठारी,प्रीति राजपूत और पूजा की थाली सजाओ, सलाद सजाओ, व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता की निर्णायक विभा भंडारकर, रंजना गुप्ता, सारिका शिवणकर, मंजरी देशपांडेय, रंजना अग्रवाल, पूजा मल्होत्रा, अदिति गुप्ता, अकांशा भारद्वाज थी।
पुरस्कार वितरण समारोह में वार्ड के पूर्व पार्षद अलताफ अहमद,श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, संतोष यदु, सुरेश साहू, अजय सुरपाम, कौशल किशोर सिंह, संतोष खिरोडकर, नरेन्द्र राठी, गणेश निर्मलकर, जयंत खिरोडकर, नारायणदत्त तिवारी, अवतार सिंह के अलावा अन्य सदस्य व प्रतिभागी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।