दुर्ग

सिख पंचायत का कैंसर जागरूकता अभियान कल
31-Dec-2023 3:21 PM
सिख पंचायत का कैंसर जागरूकता अभियान कल

भिलाई नगर,  31  दिसंबर। छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुद्वारा नानकसर नेहरू नगर भिलाई में एक जनवरी सोमवार  दोपहर 2.30 से 4 बजे तक यूनाइटेड किंगडम से आए वल्र्ड कैंसर केयर के चेयरमैन डॉ. कुलवंत सिंह धालीवाल द्वारा कैंसर पीडि़तों एवं कैंसर से बचाव के साथ साथ इलाज को लेकर निशुल्क परामर्श देंगे। सिख समाज के गुरनाम सिंह ने दुर्ग भिलाई निवासियों से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस निशुल्क परामर्श का लाभ उठाएं एवं ज्यादा जानकारी के मोबाइल नंबर 9826742220 पर संपर्क करें।


अन्य पोस्ट