दुर्ग
ईडी का बुलावा: आरक्षक भीम यादव की पत्नी के बाद अब करोड़ों कैश के साथ गिरफ्तार
30-Dec-2023 10:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
असीम दास के मोहल्ले हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेश को समन
भिलाई नगर, 30 दिसंबर। दुर्ग में पदस्थ आरक्षक की पत्नी के बाद आज ईडी ने हाऊसिंग बोर्ड भिलाई निवासी राजेश मिश्रा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। आपको बता दें कि इसी हाउसिंग बोर्ड कालोनी से ईडी ने पेशे से ड्राइवर असीम दास के घर से लगभग 2 करोड़ 37 लाख रूपये जब्त किए थे। इस बार जिस राजेश मिश्रा को पूछताछ के लिए समन किया गया है वो सरस्वती विहार सूर्य कुंड के पास एचआईजी निवासी हैं। जानकारी मिली है कि राजेश के पिता पूर्व में आरटीओ कार्य करते थे। राजेश को ईडी ने किस मामले में समन किया है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे