दुर्ग

भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय में महापौर परिषद की बैठक
30-Dec-2023 3:57 PM
भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय में महापौर परिषद की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 30 दिसंबर। भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय में शुक्रवार को महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। विधानसभा चुनावों के पश्चात भिलाई-चरौदा निगम कार्यालय में महापौर परिषद की यह पहली बैठक रही।

इस बैठक में निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पेय जल व्यवस्था, नये शौचालयों का निर्माण, शौचालयों का संधारण सहित आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति वार्ड-11, बस स्टैण्ड भिलाई-3 संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। महापौर निर्मल कोसरे सहित बैठक में महापौर परिषद के सभी सदस्य उपस्थित हुए। जिनमें संतोषी निषाद, दीप्ति आशीष वर्मा, देवकुमारी भलावी, मोहन साहू, मनोज कुमार,, एम. जॉनी, वेंकट रमना, ईश्वर साहू शामिल रहे।

निगम के कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन एवं निगम सचिव अश्विनी चन्द्राकर द्वारा बैठक के विषयों की एक-एक कर परिषद सदस्यों के समक्ष जानकारी प्रस्तुत की गयी। सचिवालय लिपिक श्री लिंगेश्वर राव एवं जनसंपर्क विभाग से विकास त्रिपाठी बैठक में मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट