दुर्ग

अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव स्पर्धा के परिणाम घोषित
30-Dec-2023 3:56 PM
अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव स्पर्धा के परिणाम घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 दिसंबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा 16 से 22 दिसंबर 2023 के मध्य विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव प्रतियोगिता 2023 के विजेता छात्र-छात्राओं के नाम घोषित कर दिये गये है।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा 14 विधाओं में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि इनमें से प्रथम स्थान प्राप्त व्यक्तिगत एवं टीम विजेता 22 से 26 फरवरी 2024 तक मैसूर में आयोजित साउथ ईस्ट जोनल स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रत्येक विधा के आयोजन के दौरान दो विषेषज्ञ निर्णायक तथा पर्यवेक्षक के रूप में विश्वविद्यालय के अधिकारी की नियुक्ति की गई थी। उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित सभी स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्षन किया। अनेक स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा, कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार एकल गायन शास्त्रीय/हिन्दुस्तानी शैली में प्रथम स्थान पर नुपुर संजना दान, सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई द्वितीय स्थान पर चंचल डड़सेना, शैल देवी महाविद्यालय, अंडा एवं तृतीय स्थान पर सम्पदा संजय रावनहत्ती, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी भिलाई ने प्राप्त किया। समूह गायन (हिन्दुस्तानी) में प्रथम स्थान पर शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्वषासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग द्वितीय स्थान कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई एवं तृतीय स्थान पर शैल देवी महाविद्यालय, अंडा ने प्राप्त किया। एकल शास्त्रीय नृत्य/हिन्दुस्तानी शैली में प्रथम स्थान पर पलक उपाध्याय, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई द्वितीय स्थान पर श्वेता श्रीवास, शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्वषासी महाविद्यालय, दुर्ग ने प्राप्त किया।

 समूह लोकनृत्य/जनजाति नृत्य में प्रथम स्थान पर शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्वषासी महाविद्यालय, दुर्ग द्वितीय स्थान पर सेंट थॉमस कॉलेज, रूआबांधा भिलाई एवं तृतीय स्थान कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्याल भिलाई ने प्राप्त किया। क्विज स्पर्धा में प्रथम स्थान पर डीएव्ही मॉडल कॉलेज, दुर्ग के मेघराय, सुभम साहू एवं लोकेन्द्र हिरवानी, द्वितीय स्थान पर सांदीपनी कॉलेज, अछोटी के अनुराग कृष्णा शुक्ला, झुम्मन लाल एवं युगल किषोर तथा तृतीय स्थान पर सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई की श्रेया सिंह, पीयूष मिश्रा एवं सृष्टि रंजन ने प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण स्पर्धा में प्रथम स्थान पर भूमिका साहू, रॉयल कॉलेज राजनांदगांव, द्वितीय स्थान पर वैशाली वर्मा, शासकीय महाविद्यालय, जामुल एवं तृतीय स्थान पर कुमारी दामिनी, भिलाई मैत्री कॉलेज, रिसाली भिलाई ने प्राप्त किया।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि वाद-विवाद स्पर्धा (पक्ष) में प्रथम स्थान पर शासकीय महाविद्यालय जामुल की वैशाली वर्मा, द्वितीय स्थान पर शासकीय चन्दुलाल चन्द्राकर महाविद्यालय, धमधा के मनमोहन डहरे एवं तृतीय स्थान पर कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई की पल्लवी साहू, ने प्राप्त किया। इसी प्रकार वाद-विवाद स्पर्धा (विपक्ष) में प्रथम स्थान पर नेहा राय, स्वरूपानंद महाविद्यालय, हुडको भिलाई, द्वितीय स्थान पर कंचन साहू, भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई एवं तृतीय स्थान पर प्रखर शर्मा, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग ने प्राप्त किया। स्किट स्पर्धा में प्रथम स्थान पर बद्रीलाल खण्डेलवाल षिक्षा महाविद्यालय, दुर्ग, द्वितीय स्थान पर स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय, हुडको, भिलाई एवं तृतीय स्थान पर भिलाई मैत्री कॉलेज,रिसाली भिलाई ने प्राप्त किया।

 सुगम संगीत स्पर्धा (लाइट वोकल) में प्रथम स्थान पर राशि वर्मा, शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग, द्वितीय स्थान पर नुपुर संजना दान, सेंट थॉमस कॉलेज, रूआबांधा भिलाई, एवं तृतीय स्थान पर रूद्राणी यदु शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार ऑन द स्पॉट पेटिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान पर अभिषेक शर्मा, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, द्वितीय स्थान पर कुमारी डोमेश्वरी साहू, शासकीय बाबा साहेब अंबेडकर महाविद्यालय, डोंगरगांव एवं तृतीय स्थान पर कमलेश साहू शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बोड़ला ने प्राप्त किया।

कोलाज स्पर्धा में प्रथम स्थान पर अभिषेक शर्मा, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, द्वितीय स्थान पर रमनदीप कौर, शासकीय खूबचंद बघेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई 03 एवं तृतीय स्थान पर रियांषु चौधरी, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रिया बारले, शासकीय वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग, द्वितीय स्थान पर अभिषेक कुमार, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, एवं तृतीय स्थान पर मुकेश कुमार, सांई महाविद्यालय, सेक्टर 06 भिलाई ने प्राप्त किया। रंगोली स्पर्धा में प्रथम स्थान पर कुमार पायल निषाद, शासकीय महाविद्यालय, अर्जुन्दा, द्वितीय स्थान पर तुषार यादव, शासकीय घनश्यामय सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद एवं तृतीय स्थान पर जीयान लाल पटेल, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कबीरधाम ने प्राप्त किया। इसी प्रकार मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई की श्रिया ताम्रकार, द्वितीय स्थान पर कांफ्लूएंस कॉलेज, राजनांदगांव की जया मंडावी एवं तृतीय स्थान पर शासकीय खूबचंद बघेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई 03 की रूकमड़ी गायकवाड़ ने प्राप्त किया।

 डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि समस्त विजेताओं में 02 जनवरी 2024 को दोपहर 2.30 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित टैगोर हॉल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप एवं समस्त अधिकारियों ने बधाई दी।


अन्य पोस्ट