दुर्ग
आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलेंडर चोरी
30-Dec-2023 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर। आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोडक़र किचन में रखे गैस सिलेंडर की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक मानिक चौरी उतई निवासी प्रवीण साहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। 27 दिसंबर को 3.30 बजे वह मेंन गेट का ताला लगाकर घर चली गई थी। 28 दिसंबर की सुबह उसे सहायिका पूर्णिमा मेश्राम ने फोन करके बताया कि आंगनबाड़ी का ताला टूटा हुआ है, और गेट खुला हुआ है। जब प्रार्थिया आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची तो देखा कि गेट के साथ ही किचन का ताला भी टूटा हुआ है और किचन में रखे एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर गायब है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे