दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा बस एवं ऑटो चालकों को समझाईश देने एवं जिले की यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे। इसी के तहत सतीष ठाकुर, सतानंद विघ्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा बस चालकों एवं ऑटो चालकों की मिटिंग लेकर यातायात व्यवस्था एवं नियमों का पालन करने समझाईश दी गयी थीं।
यातायात नियमों का पालन न करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई थी। शुक्रवार को यातायात पुलिस दुर्ग एवम परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुऐ बिना वर्दी, बिना परमिट, अधिक सवारी बैठ कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुऐ 44 बस मालिकों पर 45300 रूपए अर्थ दंड वसूल किया गया। साथ ही 07 एंबुलेंस ,02 बस, एवं 04 अन्य जो बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स पटाए संचालन किया जा रहा था जिसे परिवहन विभाग द्वारा जब्त किया गया।
यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग कि यह संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगा।