दुर्ग

पेड़ पर लटकी मिली महिला-पुरुष की लाश
30-Dec-2023 2:47 PM
पेड़ पर लटकी मिली महिला-पुरुष की लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर।
चौकी मचांदुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोपली काशीडीह खार में एक पेड़ पर एक पुरुष एवं एक महिला का शव फांसी में लटके हुए मिला। ग्राम कोटवार की सूचना पर चौकी मचांदुर में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई में लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि शव की पहचान मृतक कोसल विश्वकर्मा ग्राम स्टेशन मरौदा एवं मृतिका मीनायादव ग्राम स्टेशन मरौदा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को जिला अस्पताल के मच्र्युरी में रखा है और विवेचना प्रारंभ कर दी है।


अन्य पोस्ट