दुर्ग

खुलेआम शराब पीते आरोपी पकड़ाए
29-Dec-2023 3:34 PM
खुलेआम शराब पीते आरोपी पकड़ाए

दुर्ग, 29 दिसंबर। सार्वजनिक जगह पर खुले रूप से शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 च के तहत कार्रवाई की गई है।  जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम मोहलई में रोड के किनारे शराब का सेवन कर रहे आरोपी नरेश कुमार सांगे तथा हेमंत गायकवाड़ दोनों निवासी जय स्तंभ चौक ग्राम मोहलई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इसी तरह पुलगांव थाना पुलिस ने महमरा बगीचा के पास अवैध रूप से शराब पी रहे आरोपी केवल चंद साहू तथा देवेंद्र कुमार यादव दोनों निवासी मासाभाट थाना अंडा को पकड़ा।

सक्षम जमानतदार मिलने पर दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया।


अन्य पोस्ट