दुर्ग

आर्चरी महिला व बाक्सिंग पुरूष ने आल इंडिया स्पर्धा में क्वॉलीफाई
29-Dec-2023 2:46 PM
आर्चरी महिला व बाक्सिंग पुरूष ने आल इंडिया स्पर्धा में क्वॉलीफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 दिसंबर।
संचालक, शारीरिक शिक्षा डॉ. डी.के. नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की आर्चरी महिला टीम ने पंजाबी विश्वविद्यालय पटीयाला में दिनांक 23-26 दिसंबर 2023 तक आयोजित उत्तर पूर्वी क्षेत्र आर्चरी इंडियन राउंड महिला टीम से अलका वर्मा, चांदनी, शालिनी, टीना ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम का स्कोर 1435 बनाकर टॉप 15 रैंक हासिल कर ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की। 

आर्चरी महिला टीम मैनेजर लोकेश्वर ठाकुर व कोच राहुल साहू के मार्गदर्शन में भाग ले रहे है। आर्चरी टीम क्वालीफाई कर पटीयाला में दिनांक 28-31 दिसंबर 2023 को आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर बॉक्सिंग पुरूष टीम के खिलाड़ी सदस्य यश केरकेट्टा ने चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली में आयोजित उत्तर पूर्वी क्षेत्र बॉक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई की। बाक्सिंग पुरूष टीम के मैनेजर डॉ. ईश्वर सिंह व कोच प्रवीण ठाकुर है। यश केरकट्टा दिनांक 02 से 05 जनवरी 2024 को आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने 30 दिसंबर 2023 को रवाना होगे। टीम के इस जीत पर विश्वविद्यालय की  कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप जी ने खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाए दी।   


अन्य पोस्ट