दुर्ग
श्रीमद्भभागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह
28-Dec-2023 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 28 दिसंबर। ग्राम मातरोडीह में बाड़ाबाघ परिवार द्वारा दिवंगत परिजनों की स्मृति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद्भभागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 23 दिसंबर से किया जा रहा है । कथा वाचिका किशोरी कंचन ग्राम ढौर, जामुल बहुत ही अच्छे रोचक ढंग से जीवनोपयोगी कथा का रसपान भक्तों को करवा रही हैं।
इस कथा में आस-पास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पंहुच रहे हंै। कथा का समय दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक रखा गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेतन साहू, रघुनंदन साहू, कृपा राम साहू, श्याम लाल साहू, रामलाल साहू, दाऊ लाल साहू, मूलचंद साहू, खुमान साहू, पवन साहू, टेश कुमार साहू, रोहित साहू के परिवार द्वारा सहयोग किया जा रहा है तथा अंतिम दिवस में स्व. रूखमनी साहू की स्मृति में पुत्र संजू साहू एवं परिवार द्वारा महाभंडारा का आयोजन रखा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे