दुर्ग

पार्क के सामने खड़ी एक्टिवा चोरी
28-Dec-2023 3:49 PM
पार्क के सामने खड़ी एक्टिवा चोरी

दुर्ग, 28 दिसंबर। बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर पार्क ले जाना पीडि़ता को भारी पड़ गया। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनोज जैन निवासी शिवपारा सिद्धार्थ नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी वेट मशीन खरीदी बिक्री की दुकान है। उसके नाम पर सफेद रंग की एक्टिवा है। 24 दिसंबर को प्रार्थी की बहन गीता जैन अपने बच्चों को लेकर शाम लगभग 7.30 बजे एक्टिवा वाहन से राजेंद्र पार्क गार्डन गई हुई थी। गार्डन के बाहर चौपाटी के पास उसने अपनी एक्टिवा को खड़ी कर दी थी। रात लगभग 8.15 बजे जब वापस आई तो उसकी एक्टिवा गायब थी। प्रार्थी ने अपने स्तर पर वाहन की तलाश की। जब उसे गाड़ी नहीं मिली तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट