दुर्ग

महिलाओं से ठगी
28-Dec-2023 3:45 PM
महिलाओं से ठगी

दुर्ग, 28 दिसंबर। लोन दिलाने के नाम पर 5 महिलाओं के साथ 90 हजार की ठगी  कर आरोपी फरार हो गए है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं को समूह बनाकर लोन दिलाने की बात पर  छत्तीसगढ़ मर्यादित ग्रामीण बैंक में कांति साहू के नाम से खाता खुलवाकर 90 हजार का चूना लगाकर आरोपी फरार हो गये।

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव ने बताया कि यह मामला 23 दिसंबर का था और थाने में मामला 25 दिसंबर को आया है, जिसपर दुर्ग पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करते हुए मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में लगा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ माह पूर्व महिलाओं को मोती की माला बनाकर देने एवं इसके लिए एडवांस में रकम लेने की बात कह कर आरोपियों द्वारा सैकड़ो महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी हैं।


अन्य पोस्ट