दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर। दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर निगम द्वारा शिविर एक दिवसीय का पट्टा से संबंधित आवेदन लिये जाने हेतु शिविर 28 दिसम्बर को समय 10 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
निम्नानुसार शिविर स्थल चंद्रशेखर स्कूल में 11 वार्डों के लिये लगेगा, जिसमें वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 6,3 4,35, 56, 57 एवं 58 में रहने वाले हितग्राहियों के लिये होगा। इसी प्रकार आदित्य नगर वार्ड कार्यालय में 14 वार्डों के हितग्राहियों के लिए वार्ड 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17,18,19,20,21,22,59 एवं 60 शामिल है। इसके अलावा गुरुघासीदास वार्ड के करीब अम्बेडकर भवन के 13 वार्डों के लिए वार्ड 44 में वार्ड 40,41, 42, 43, 44, 45, 46 ,47, 48, 49,50,51 एवं 52 के क्षेत्रवासियों के लिए होगा।
साथ ही सुभाष स्कूल संतराबाड़ी में 13 वार्डों के लिए एक दिवसीय पट्टा से संबंधित वार्ड 7, 8, 9,10,23, 24,25, 26,27,28, 2, 30 और 31 में लगेगा शिविर। पोटियाकला स्कूल में 9 वार्डों के लिये भी पट्टा आवेदन शिविर का आयोजन इन वार्ड में 32,33,36,37,38,39,53,54 एवं 55 में हितग्राही अपने वार्ड के नजदीकी शिविर में पट्टा संबधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।