दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 दिसंबर। राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के अनुसार आज 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों साहिब जादे, अजीत, बाबा जोरावर जी, बाबा फतेह सिंह, और जुझार के सम्मान में मनाये जाने वाले वीर बाल दिवस पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।
उन्होंने कहा आज के दिन को पूरे देश में वीर बाल दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। उन्होंने इतिहास के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि मुगल शासन काल के दौरान पंजाब के सिखों के नेता गुरु गोविंद सिंह के चार बेटे थे । गुरु गोविंद सिंह द्वारा धार्मिक उत्पीडऩ से सिख समुदाय की रक्षा के उद्देश्य से खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। मुगल शासक चाहते थे कि वे इस्लाम धर्म अपनाएं। परन्तु उन्होंने मुगल शासक की शर्त व प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। और मुगल शासन ने गुरु गोविंद सिंह के उन चार पुत्रों साहिब जादों को मौत की सजा दी। जिनके शहादत को याद कर नमन किया गया।