दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 दिसंबर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुषासन दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। प्रदेष की भाजपा सरकार द्वारा सत्ता में आते ही अपने घोषणा पत्र के अनुरुप किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान बोनस वितरण का कार्य सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बटन दबाकर किया गया।
धान बोनस की राशि सीधे किसानों के खातों में जिला सहकारी बैंक के माध्यम जमा हुआ। प्रदेश के समस्त विकासखंडों में बोनस तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का समस्त विकासखंडों में लाईव प्रसारण किया किया गया, इस दौरान से किसानों से संवाद भी किये।
जिला दुर्ग में जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव जी विधायक दुर्ग शहर थे, अध्यक्षता प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.दुर्ग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से पुष्पेन्द्र मीणा कलेक्टर दुर्ग व प्राधिकृत अधिकारी, जिला सहकारी बैंक मर्या.दुर्ग, पूर्व केबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, रमशीला साहू, अश्वनी देवांगन, सीईओ. जिला पंचायत दुर्ग, टीकाराम साहू पूर्व अध्यक्ष जिला संघ दुर्ग, विनायक ताम्रकार, अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, रमाकांत द्विवेदी पूर्व संचालक, घनश्याम दिल्लीवार, चैनसिंह भटठर, लुमेष चन्द्राकर, अजय तिवारी, प्रीतम चंदेल उपस्थित रहे।
प्रीतपाल बेलचंदन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों एवं सेवा सहकारी समितियों को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है।
पुष्पेन्द्र मीणा कलेक्टर दुर्ग में अपने उद्बोधन में कहा कि जिले के किसानों को लगभग 178 करोड़ रुपये बोनस राषि वितरण होने से किसानों को उनकी जरुरतों को पूर्ण करने में सहयोग मिलेगा। उनके द्वारा सुशासन दिवस की बधाई दी गयी।
गजेन्द्र यादव विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सत्ता रहते हुए किसानों के लिए हर संभव प्रयास किया है, जिसमें अल्पकालीन कृषि ऋण के ब्याज दर में लगातार कमी करते हुए शुन्य प्रतिशत ब्याज दर उपलब्ध कराना, किसानों को प्रोत्साहित करने धान का बोनस वितरण करना आदि महत्वपूर्ण कार्य किये है। उन्होंने बोनस वितरण के लिए मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्य अतिथि द्वारा मंत्र से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, जिसमें पुरुषोत्तम लाल, रघुनन्दन, मोतीलाल साहू, योगेन्द्र कुमार, माधव प्रसाद, लेखूदास, युगलकिशोर, सरजु प्रसाद, टीकाराम साहू, धरमपाल को बोनस प्रमाण पत्र वितरण किया गया एवं राशि बोनस की राशि तत्काल उनके खाते में अंतरण की गयी। उक्त कार्यक्रम के साथ ही समस्त किसानों के खातों में बोनस राशि का वितरण कर दिया गया।