दुर्ग
महेन्द्र निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 दिसंबर। दुर्ग जिला सचिव संघ चुनाव में ग्राम पंचायत सचिवों ने एकजुटता दिखाई जनपद सभाकक्ष दुर्ग हुए में चुनाव में जिले भर के ग्राम पंचायत सचिव शामिल हुए जिन्होंने सर्वसम्मति से महेन्द्र साहू को निर्विरोध छत्तीसगढ़ प्रदेश पँचायत सचिव संघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष चुना।
छत्तीसगढ़ प्रदेश पँचायत सचिव संघ का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत प्रांतस्तर पर त्रयवार्षिक निर्वाचन सभी ब्लाक व जिला में चल रहा है। दुर्ग जिले के सभी ब्लाको में निर्वाचन पूर्ण होने के उपरांत रविवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष दुर्ग में जिला सचिव संघ का निर्वाचन रखा जिसमें प्रांतीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर दुर्ग जिले के पर्यवेक्षवक भागवत साहू(खैरागढ़) निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र साहू (बालोद)सह निर्वाचन अधिकारी रोहित सिन्हा(बालोद) रामदुलार साहू (राजनांदगांव) द्वारा विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया जिसमें दुर्ग जिले के सभी सदस्यों द्वारा निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू के ऊपर पुन: भरोसा करते हुए सर्वसम्मति से निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया दुर्ग ब्लाक अध्यक्ष निमेश भोयर ने महेन्द्र कुमार साहू का नाम जिलाध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया तथा धमधा ब्लाक अध्यक्ष नरेश साहू ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सिंगल नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
नाम निर्देशन के समय पूर्ण होने के उपरांत निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष घोषित करते हुए निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग निमेश भोयर,ब्लाक अध्यक्ष पाटन प्रदीप चन्द्राकर, ब्लाक अध्यक्ष धमधा नरेश साहू, यशवंत आडिल, गिरधर वर्मा, तेजनारायण शर्मा, खिलावन साहू,शेषनारायण चन्द्रवँशी, धारेन देवांगन, दिलीप दिल्लीवार, गुमान नायक, बिहारी लाल साहू, रूपेश सिंह, स्वर्णलता कलारी सहित जिले के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव मौजूद थे