दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 दिसंबर। बारह ज्योतिर्लिंग एवं समभाव सदगुरू कुटि सेवासमिति के तत्वाधान में शहर के उत्साह एवं देवी उपासक मंगल साहू, जो समिति के सक्रिय सदस्य भी है, जिन्होंने देश को हिन्दू राष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के समग्र विकास छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, छत्तीसगढ़ पीठाधिश्वर बालक भगवान के कल्पना व विकास हो। इस आशय से प्रेरित होकर सायकल यात्रा के माध्यम से वैष्णवी देवी के चरणों में मनोनित के लिये गये थे, जो वापस लौटने के पश्चात बारह ज्योतिर्लिंग में आयोजित किया गया था।
उक्त समारोह में मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव ने संंबोधन के दौरान संकल्प यात्रा की प्रशंसा की एवं अपने संक्षिप्त उदबोधन में शहर का समग्र विकास पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने तालाब के चारों पार का स्थल निरीक्षण एवं मंदिरों का दर्शन किया।
उन्होंने शीतला तालाब में नौका विहार एवं साफ सफाई समृद्धि बाजार के समुचित विकास के निर्देश दिये एवं उन्होंने इसी कड़ी में शहर में किसी भी प्रकार अनुचित एवं गलत कार्य के साथ ही दबंगाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी।
इसी तारतम्य में बारह ज्योउतिर्लिंग सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी के पूर्णकालिक एवं लोकतंत्र सेनानी गोवर्धन प्रसाद एवं लोकगायक कुलेश्वर ताम्रकार के साथ ही अजय वर्मा, दीपक गुप्ता, दीना सिन्हा, विरेन्द्र सिन्हा एवं केशव गुप्ता सहित अन्य भक्तगण मौजूद थे।