दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 दिसंबर। हेमचंद यादव विवि दुर्ग द्वारा 22 दिसंबर को प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजम की जयंती पर छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी परिषद् रायपुर द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह का आयोजन साई महाविद्यालय, सेक्टर 06 भिलाई में किया गया।
यह जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा तथा कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप पूरे समय उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की गणित के संबंध में रूचि तथा उनके द्वारा प्रदर्षित पोस्टर, क्विज, सुडोकु तथा रंगोली प्रतियोगिता का निर्णय भी स्वयं कुलपति एवं विवि के अधिकारियों ने किया। सरस्वती पूजन तथा छत्तीसगढ़ के राज्यगीत एवं विवि की कुलगीत के प्रस्तुतिकरण के साथ समारोह आरंभ हुआ।
डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि सांई कॉलेज, के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा, डिप्टी डायरेक्टर, डॉ. ममता सिंह तथा प्राचार्य, डॉ. देशबंधु तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन स्तर की समस्त प्रतिभागियों एवं टीम मैनेजर ने प्रशंसा की।
राष्ट्रीय गणित दिवस के दौरान पहली प्रतियोगिता क्विज की हुई जिसमें प्रथम स्थान पर डीएवी मॉडल कॉलेज, दुर्ग के सुभम साहू एवं गुरू कुमार देवांगन, द्वितीय स्थान पर भिलाई मैत्री कॉलेज, रिसाली के तेजस्वी पटेल एवं योगेष कुमार एवं तृतीय स्थान पर स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय, हुडको भिलाई के विवेक दुबे एवं डिम्पल देवांगन ने प्राप्त किया।
मैथेमैटिक्स फॉर एवरीवन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साई महाविद्यालय, सेक्टर 06 भिलाई के मुकेश साहू द्वितीय स्थान पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय, दुर्ग की हर्षिता कुम्भकार एवं तृतीय स्थान शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज, डोंगरगढ़ की उषा साहू एवं भिलाई महाविद्यालय, भिलाई की स्वाति शर्मा ने प्राप्त किया।
आयोजन के दूसरे दिन आयोजित रंगोली स्पर्धा में 16 महाविद्यालयों की टीम ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा गणित के फार्मूले तथा दैनिक जीवन में गणित के अनुप्रयोग का प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से खूबसूरत प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जीडी रूंगटा कॉलेज, भिलाई के टुमन पटेल, द्वितीय स्थान शासकीय दानवीर तुलाराम उतई की वेणु गजपाल एवं शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी भिलाई की लक्ष्मी देवांगन एवं सांई कॉलेज सेक्टर 06 भिलाई की रीया वर्मा ने प्राप्त किया।
सुडोकु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएनएस कॉलेज, भिलाई के राम किशोर साहू एवं राजेन्द्र कुमार द्वितीय स्थान पर भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई की प्राची ठाकुर एवं कंचन साहू एवं तृतीय स्थान पर कल्याण पीजी कॉलेज, भिलाई नगर की कुनीका बागड़े एवं सत्यम साहू ने प्राप्त किया। राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह के दौरान गणित के व्यवहारिक जीवन में अनुप्रयोग विषय पर शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग की गणित विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ. पद््मावती का आमंत्रित व्याख्यान हुआ। सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों ने अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।