दुर्ग
सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरु
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 दिसंबर। श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का सात दिवसीय भव्य आयोजन राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर, भिलाई में शुरू हो गया है। इससे पहले मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा ने नगर में जबरदस्त आकर्षण बिखेरा। देवश्री आचार्य देव प्रकाश (दिल्ली) के नेतृत्व में महिलाओं ने कलश यात्रा में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
मंगल कलश यात्रा, मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। भागवत पुराण की स्थापना पश्चात पूजन आरती सम्पन्न हुई। 24 दिसंबर दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक प्रारंभ श्रीमद् भागवत महायज्ञ 31 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन कर्ता विजय अग्रवाल, ललित अग्रवाल, राजेश दीवान, प्रशांत शर्मा, सुनील अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विनोद सलाट, पुरषोत्तम अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।