दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 दिसंबर। घर के सामने बैठकर बातचीत करने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक आर्य नगर कोहका हनुमान चौक निवासी भोज कुमारी साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर में छोटे देवर को लडक़ा हुआ है। जिसकी छ_ी कार्यक्रम 20 दिसंबर को मनाई जा रही थी। रात लगभग 11:30 बजे प्रार्थिया के पति सुनील साहू, अनिल साहू , प्रार्थिया के ससुर चिंताराम साहू सभी संजय बघेल के घर के पास बैठे हुए थे। उसी समय संजय बघेल अपने घर के बाहर बैठने से इन लोगों को मना किया। थोड़ी देर बाद आरोपी संजय बघेल, बंसीलाल बघेल, लोकेश बघेल घर से बाहर निकले और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के एवं पत्थर से मारपीट की। इससे प्रार्थिया के पति सुनील साहू को काफी चोटे आई और उसे इलाज के लिए गंगोत्री अस्पताल ओम परिसर आर्य नगर दुर्ग में भर्ती किया गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
इसी तरह दूसरे पक्ष के संजय बघेल ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में अनिल साहू के घर छ_ी का कार्यक्रम था। घर के पास बैठकर सुनील साहू ,योगेश साहू, चमन साहू एवं चिंताराम साहू गाली गलौज कर रहे थे। जिस पर प्रार्थी ने गाली गलौज करने से मना किया। इस पर आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने हाथ मुक्के से संजय बघेल, उसकी मां सावित्री बघेल, पिता बंसीलाल जंघेल के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने प्रार्थी के घर के दरवाजे एवं खिडक़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
संजय बघेल की शिकायत पर पुलिस ने सुनील कुमार साहू, धमन साहू, योगेश साहू, चिंताराम साहू के खिलाफ धारा 294, 323, 427, 506,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।