दुर्ग

आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान मॉडल व आनंद मेला, शामिल हुए विधायक
24-Dec-2023 4:48 PM
आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान मॉडल व आनंद मेला,  शामिल हुए विधायक

दुर्ग, 24 दिसम्बर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 23 दीपक नगर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दीपक नगर दुर्ग का हायर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं प्राइमरी मिडिल हायर सेकेंडरी का आनंद मेला एव विज्ञान मॉडल,शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि शहर के विधायक श्री गजेन्द्र यादव रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल,विशिष्ट अतिथि सहायक संचालक श्री अमित घोष,पार्षद श्रीमती मीना सिंह एवं प्राचार्य श्रीमती शेफाली सोनी द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

विधायक गजेन्द्र यादव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सभी की गरिमामय उपस्थिति ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में सभी पालक भी आमंत्रित थे। सभी अतिथियो एंव पालको ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियो को सहारा। कार्यक्रम के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने व्यजन स्टॉल का भ्रमण कर व्यजनो के स्वाद का आनंद लिया। विज्ञान प्रदर्शनी के मॉडलों को देखकर छात्रो को अभिप्रेरित किया।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी शिक्षक शिक्षिकाओ एव गैर शिक्षकिय स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही। प्राचार्य श्रीमती शेफाली सोनी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियो का, शाला परिवार एव पालको का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट