दुर्ग
अटल बिहारी जयंती समारोह सुशासन दिवस के रूप में मनेगी
24-Dec-2023 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 24 दिसंबर। नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा जारी निर्देशानुसार 25 दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न दिवंगत अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती समारोह को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में जन प्रतिनिधियों द्वारा नगरीय निकायों में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाएगा। नगर के मध्य स्थित वार्ड क्रमांक 14 प्रेस क्लब भवन में अटल जी की कविता पाठ का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा । ज्ञातव्य हो कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा कुम्हारी के दिशा-निर्देशानुसार नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा विगत एक सप्ताह से स्वच्छता और सुधार कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे