दुर्ग

राम भक्तों ने अक्षत वितरण कर निकाली शोभायात्रा
24-Dec-2023 4:32 PM
राम भक्तों ने अक्षत वितरण कर निकाली शोभायात्रा

कुम्हारी, 24 दिसंबर। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को होगी, जिसके निमंत्रण अक्षत कलशों का पूजन  स्थानीय गायत्री मंदिर प्रांगण में किया गया। पूजन पश्चात कुम्हारी नगर के सम्पूर्ण 24 वार्डों के राम भक्तों जिनमें महिलाएं व पुरुष शामिल हैं वितरण हेतु प्रदान किया गया, साथ ही नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई। पूजन नगर संयोजक हरिदास वैष्णव, सुनील पटेल एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।  इस आयोजन में शिव शंकर मिश्रा, संजय पांडेय, गौरव पटेल, अनुराग गुप्ता, आशीष शुक्ला, राहुल वर्मा, अश्वनी साहू, राजकुमार सिंह, गिरीश सोनी, प्रवीण राव एवं सोहन लाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट