दुर्ग

सूने मकान का ताला तोड़ नगदी व जेवर की चोरी
24-Dec-2023 3:51 PM
सूने मकान का  ताला तोड़ नगदी व जेवर की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 दिसंबर। प्रथम बटालियन भिलाई में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ प्रार्थी को घर में ताला लगाकर दूसरे प्रदेश जाना भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर का ताला तोडक़र अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 59 हरी नगर कातुलबोर्ड निवासी प्रार्थी उत्तम राव महाजन 15 दिसंबर को घर में ताला लगा कर अपने ग्राम वाघाड़ी महाराष्ट्र गया हुआ था। 21 दिसंबर की रात को वापस आया तो देखा घर के में गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी एवं दीवान खुला पड़ा हुआ है। अलमारी के भीतर गुल्लक में रखा लगभग 15000 रुपए तथा दीवान के भीतर कपड़े में लपेट कर रखे चांदी के पायल दो जोड़ी, चांदी की बिछिया दो नग, सोने का टॉप्स एक जोड़ी ,सोने का दो नग नथनी की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी।

प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट