दुर्ग
दुर्ग, 24 दिसंबर। उधारी में दी गई रकम को वापस मांगना प्रार्थी को भारी पड़ गया।आरोपी ने प्रार्थी के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोंट आई ।
प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम उरला लोधी पारा निवासी चित्रांशु साहू उफऱ् सौरभ साहू नगर निगम में ठेकेदारी का काम करता है। आदित्य नगर निवासी आरोपी कृष्णा सिंह ने प्रार्थी से पूर्व में 6000 रुपए उधार लिया था।
21 दिसंबर की सुबह प्रार्थी अपने काम से इंदिरा मार्केट की ओर जा रहा था, तभी पटेल चौक के पास उसे आरोपी कृष्णा सिंह मिला। इस पर जब प्रार्थी ने अपनी रकम की मांग की तो आरोपी ने कहा कि चलो मेरी गाड़ी में बैठ, मैं तुझे छोड़ देता हूं।यह कहकर इंदिरा मार्केट की ओर ले गया और फरिश्ता कंपलेक्स के पास अपनी मोटरसाइकिल से उतार कर कहा कि मुझसे पैसा मांगने की हिम्मत कैसे हुई, कहकर चमड़े के बेल्ट से प्रार्थी की पिटाई की। इसके बाद आरोपी ने किसी धारदार वस्तु से प्रार्थी पर वार कर दिया।
प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।