दुर्ग

अनुपस्थित शिक्षाकर्मी बर्खास्त
22-Dec-2023 10:01 PM
अनुपस्थित शिक्षाकर्मी बर्खास्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 दिसंबर। लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षा कर्मी वर्ग तीन को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। जनपद पंचायत दुर्ग की गुरुवार को आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त शिक्षा कर्मी ने नोटिस का भी जवाब नहीं दिया, इसलिए यह निर्णय लिया गया।

जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख के मुताबिक विज्ञान सहायक शिक्षिका (शिक्षा कर्मी वर्ग 3) सुमन देवांगन वर्ष 2016 से अनुपस्थित है उक्त शिक्षा कर्मी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला निकुम में पदस्थ है, उन्हें लंबी अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था, जिसका भी उन्होंने जवाब नहीं दिया इस कारण सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में उन्हें बर्खास्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इसी प्रकार ग्राम समोदा में किसी के द्वारा ग्रामीणों का प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत फार्म भरने मुनादी करा दिया गया है सदस्यों का कहना है कि ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए मामले जांच कराने का निर्णय लिया गया है वहीं ग्राम कोडिय़ा में सेग्रीगेशन शेड के लिए प्राप्त राशि का मामला उठाए जाने पर इसकी जांच कराए जाने प्रस्ताव लिया गया। बैठक जनपद पंचायत दुर्ग के आय व्यय का भी सदस्यों ने अनुमोदन किया।

 बैठक में जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख , उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ , राकेश हिरवानी, टिकेश्वरी देशमुख, कृष्ण मूर्ति यादव जनपद सीईओ शैलेष भगत आदि मौजूद थे


अन्य पोस्ट