दुर्ग

उल्टी दस्त, बुखार की शिकायत, पानी के सैम्पल लिए
21-Dec-2023 3:48 PM
उल्टी दस्त, बुखार की शिकायत, पानी के सैम्पल लिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 21 दिसंबर। गौतम नगर वार्ड 42 में नगर निगम के जल विभाग तथा जोन 4 शिवाजी नगर के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर 50 से अधिक स्थानों से पेयजल के सैम्पल लेकर जाँच हेतु भेजा गया है। तेलगु मोहल्ला, गली नं. 3 व 4 के घरों के आस पास सघन सफाई अभियान चला कर नालियों सफाई चुना एवं ब्लीचिंग का छिडक़ाव किया गया।

खुर्सीपार के  गौतम नगर वार्ड 42 में उल्टी दस्त की शिकायत मिलने पर जिला स्वास्थ विभाग की टीम सम्पूर्ण वार्ड में घर-घर  स्वास्थ परीक्षण कर पीडि़तों की पहचान कर उनके स्वास्थ संबंधित आवश्यक उपाय कर रहा है। निगम की टीम ने वार्ड में आपूर्ति किये जा रहे पेयजल ,बोर तथा घरों में पीने के लिए उपयोग होने वाले पानी का अलग-अलग 50 स्थान से सैम्पल लेकर लैब में जाँच के लिए भेजा है।

ज्ञात हो कि खुर्सीपार वार्ड 42 गौतमनगर के तेलगु मोहल्ला तथा सन्यासी गली 3 व 4 के निवासियों में उल्टी दस्त तथा बुखार की शिकायत मिली थी।  


अन्य पोस्ट