दुर्ग

चाकू से प्राण घातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
21-Dec-2023 3:30 PM
चाकू से प्राण घातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 21 दिसंबर। चाकू से ताबड़तोड़ वार कर प्राण घातक हमला करने वाले फरार आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में पुलिस की टीम लगातार आरोपियों पर अंकुश लगा रही है। इसी के तहत पुराने फरार आरोपी को पकडऩे में मोहन नगर पुलिस को सफलता मिली है। 10 सितंबर को प्रार्थिया श्रीमती सरोज ठाकुर पति जय लाल ठाकुर (45) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर को सिकोला बस्ती में दही लूट का कार्यक्रम हो रहा था।

कार्यक्रम को देखने के लिए सरोज ठाकुर का बेटा रोमन ठाकुर उर्फ मोनू भी गया हुआ था। सुलभ के पास तिरंगा चौक सिकोला बस्ती में एक कार खड़ी हुई थी इस पर टिककर रोमन ठाकुर खड़ा हुआ था।

इसी दौरान आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ फूटे बम पहुंचा और गाड़ी से टिक कर खड़े होने की बात को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखें धारदार चाकू को निकाला और रोमन ठाकुर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे रोमन ठाकुर को गंभीर चोटें आई थी।

आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अप्राध्यक्ष करने के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर मोहन नगर थाना प्रभारी विजय यादव, प्रधान आरक्षक उत्तम, अभय विश्वकर्मा, आरक्षक अभिषेक यादव, सचिन सिंह की टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी विशाल गोंड उर्फ फूटे बम पिता धीरज गोंड 19 साल निवासी सिकोला बस्ती को गिरफ्तार किया। उसके पास से धारदार चाकू भी बरामद किया गया।

 

 


अन्य पोस्ट