दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 दिसंबर। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में इसके लिए आवेदन कर सकते है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना द्वारा औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को प्रशिक्षण और ऋण सुविधा द्वारा सहायता पहुचने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई है। पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को विश्कर्मा कहा जाता है ओर ये लोहार,सुनार,कुम्हार,बढ़ाई, मूर्तिकार आदि व्यवसायों में लगे हुए है।
इस योजना में 18 व्यवसायों में लगे कारीगरों और शिल्पकारों को शामिल किया गया है। बढ़ई (सुथार/बढ़ई); नाव बनाने वाला; कवचधारी; लोहार; हथौड़ा और औजार निर्माता; ताला बनाने वाला; गोल्डस्मिथ (सोनार); (1द्बद्बद्ब) कुम्हार; मूर्तिकार (मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाला), पत्थर तोडऩे वाला; जूताकार/ फुटवियर कारीगर; राजमिस्त्री; टोकरी/चटाई/झाड़ू निर्माता/कॉयर बुनकर; गुडिय़ा और खिलौना निर्माता (पारंपरिक); नाई ; माला बनाने वाला (मालाकार); धोबी; दर्जी; और मछली पकडऩे का जाल निर्माता आदि को इस योजना में शामिल किया गया है। पीएम विश्वकर्मा योजना आवेदन शिविर में ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है।
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौशल उन्नयन हेतु 5-7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता को शासन की ओर से 500 रूपए प्रतिदिन की दर से स्टाइपेंड दिया जाएगा साथ ही टूलकिट प्रोत्साहन 15,000 तक का टूलकिट प्रदान किया जाएगा।
बुनियादी कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत में ई-वाउचर के माध्यम से क्रेडिट सहायता 3 लाख रुपये तक का संपाश्र्विक मुक्त उद्यम विकास ऋण 1 और 2 लाख रुपये की दो किश्तों में क्रमश: 18 महीने और 30 महीने की अवधि के लिए, 5 फीसदी निर्धारित रियायती ब्याज दर पर, भारत सरकार द्वारा 8 फीसदी की सीमा तक छूट के साथ। जिन लाभार्थियों ने बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, वे 1 लाख रुपये तक की क्रेडिट सहायता की पहली किश्त का लाभ उठाने के पात्र होंगे।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए जो लोग पात्र हैं, उनमें जो लोग शामिल हैं उनकी सूची ये है। राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, लोहार, सुनार, पत्थर तोडऩे वाले, मोची/ जूता बनाने वाले कारीगर, गुडिय़ा और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, टोकरी/चटाई/झाडू बनाने वाला, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता। पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन,हेतु ये दस्तावेज ले जाना मत भूलें आधार कार्ड, पहचान पत्र निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट पासबुक।