दुर्ग

39 उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान
20-Dec-2023 3:53 PM
39 उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 दिसंबर। जिले के 102 में से 39 उपार्जन केन्द्रों में बफर लिमिट से अधिक धान पड़ा हुआ उपार्जन केद्रों में लगातार जाम धान की मात्रा बढ़ती ही जा रही है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में इस समय 9 लाख 52 हजार427क्विंटल धान उपार्जन केन्द्रों में जाम है।

जानकारी के मुताबिक जिले के 87 समितियों अंतर्गत 102 उपार्जन केन्दों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जिले में इस साल धान विक्रय के लिए 1 लाख10 हजार 993 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनसे 52 लाख क्विंटल से भी अधिक धान खरीदी का अनुमान है। अब 40 हजार 296 किसानों से 19 लाख 20 हजार 477 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, मगर उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव की गति खरीदी के अनुपात में काफी धीमी है। इससे प्रतिदिन बफर लिमिट से अधिक धान जाम वाले उपार्जन केन्द्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।

उपार्जन केद्रों से समय पर धान उठाव नहीं होने से उपार्जन केद्रों में जाम धान की मात्रा बढऩे से खरीदी प्रभावित होगी।

इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है, वैसे भी प्रति दिन धान की लिमिट तय कर देने से किसानों को धान विक्रय के लिए अपनी बारी आने का महिनों इंतजार करना पढ़ रहा है।


अन्य पोस्ट