दुर्ग

यजन कार्य के तीन सूत्र देवपूजन, संगति, दान-सुरेश दनि
20-Dec-2023 3:18 PM
यजन कार्य के तीन सूत्र देवपूजन, संगति, दान-सुरेश दनि

शिव पुराण कथा के चौथे दिन महाशिवरात्रि पर्व की महिमा की कथा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 दिसंबर। गायत्री ज्ञान मंदिर कुथरेल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का चौथे दिन जिसमें कथा वाचक शांतिकुंज प्रतिनिधि रमेश कुमार दनि जी ने महाशिवरात्रि पर्व की कथा कही। जिसमें भक्त और ज्ञानी के मिलन एवं आत्मा का जागरण काल और भगवान का प्रकाट्य दिवस ही शिवरात्रि है।

महाशिवरात्रि को आत्म ज्योर्तिलिंग भी कहते है, क्योंकि इसी दिन ब्रम्हा और विष्णु को आत्म बोध हुआ था, जिसे एक कहानी के माध्यम से बताया गया जिसमें ब्रह्मा और विष्णु दोनों की इस बात पर लड़ाई हो जाती है कि बड़ा मैं हूं और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि यह बात भगवान शंकर को पता चलता है,जिसके बाद भगवान शंकर दोनों के बीच बृहद शिवलिंग के रूप में प्रकट होते हैं। और भगवान शंकर दोनों को यह कहते हैं कि इस शिवलिंग का जो थाह लेकर आएगा वह सबसे बड़ा देवता माना जाएगा इसके बाद ब्रह्मा जी शिवलिंग के ऊपर तरफ चले जाते हैं और विष्णु भगवान शिवलिंग के नीचे तरफ जाते हैं।

काफी दिनों के बाद जब विष्णु भगवान को शिवलिंग का थाह नहीं मिलता तो उनको अफसोस होता है और वह वापस आकर भगवान शंकर से माफी मांग लेता है कि भगवान मुझे क्षमा करें शिवलिंग का थाह मुझे नहीं मिला लेकिन भगवान ब्रह्मा ऊपर जाते-जाते हैं और तभी एक फूल ऊपर से आते दिखता है, जिसे पूछने पर पता चलता है कि उनको भी थाह नहीं पता वह तो भगवान के माथे पर स्थित था जो की आप दोनों की लड़ाई से माथा चौड़ा हुआ तो वह वहां से खिसक के नीचे लुढक़ गया जो की बहुत दिनों बाद आज यहां पहुंचे हैं।

इसके बाद ब्रह्मा उनको यह बोलते हैं कि भगवान शंकर को मैं बोलूंगा कि भगवान मैं थाह पा लिया तो उसे आप हां बोल देना। इस प्रकार झूठ बोलकर भगवान शंकर के पास पहुंचते हैं, लेकिन भगवान शंकर को सब पता रहता है जिसके बाद पुष्प और ब्रम्हा को श्राफ दे देते है। इसी कारण पूरी दुनिया में भगवान ब्रह्मा का सिर्फ एक मंदिर पुष्कर में स्थित है।

 दनि जी ने कहा कि यजन कार्य के प्रमुख सूत्र देव पूजन संगति और दान है। जगह के संबंध में कथा वाचक ने बताया कि घर में कई तरह के रूम बनाए जाते हैं, लेकिन हर घर में एक पूजा रूम रहता है जहां पर जाने से शांति मिलता है। लेकिन जिस जगह मन लगे वह सबसे सर्वोत्तम जगह कहा जाता है। प्रति दिन प्रात: 09 बजे से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और दोपहर 01 बजे से शिव पुराण कथा प्रारंभ होता है। कल बुधवार को सति मोह एवं शिव पार्वती विवाह की कथा होगी।


अन्य पोस्ट