दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 दिसंबर। पिछले साल का चावल जमा नहीं होने से एफसीआई ने जिले के मिलर्स से जारी खरीफ का नया चावल जमा लेने से मना कर दिया है जिले में लगभग आधा सैकड़ा राइस मिलर्स ने अब तक 1 लाख 56 हजार 537 क्विंटल पुरान कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किया है इनमें को एफसीआई को 19 राइस मिलर्स से43 हजार771 क्विंटल पुराना चावल जमा लेना बाकी है
जानकारी के मुताबिक जिन19 मिलर्स ने चावल जमा नही किया उन्होंने खरीफ वर्ष 2022 -23 में कस्टम मिलिंग के लिए एफसीआई का 3 लाख 73 हजार 564 क्विंटल धान का उठाव किया था, इसका कुल अनुपातिक चावल 2 लाख53 हजार555 क्विंटल जमा करना था मगर अब तक 2 लाख9हजार783 क्विंटल ही जमा किया है।
13 प्रतिशत चावल अब तक जमा लेना बाकी है वाडेर एग्रीटेक को कुल 1136 क्विंटल चावल जमा करना था, मगर अब तक इनके द्वारा एक दाना चावल जमा नहीं किया गया, वहीं देव उद्योग यूनिट 2 से कुल धान उठाव के अनुपात में 10827 क्विंटल चावल जमा लेना है। मगर उन्होंने मात्र 1158 क्विंटल ही जमा किया है।
इन्होंने 9668 क्विंटल चावल जमा नहीं किया है मयंक ट्रेडर्स खपरी दुर्ग से 5571, गुरुदेव इंटर प्राइजेस4019, महावीर इंडस्ट्रीज3554, हनुमत राइस मिल यूनिट 25487, देव उद्योग जवाहर नगर दुर्ग 2936, एस के सारटेक्स 2538, नर्मदा पल्सेस1622, गणेश राइस मिल1178, चिंता मणी राइस मिल 853, हनुमत राइस इंडस्ट्रीज 793, मीरा ट्रेड र्स 540, गंगा पेडी प्रोसेसर 114 एवं आर्य राइस मिल से एफसीआई को 10 क्विंटल पुराना चावल जमा लेना बाकी है।
जानकारी के अनुसार जिले के राइस मिलर्स इस साल अब तक11 लाख 24 हजार क्विंटल धान कस्टम मिलिंग के लिए उठाव कर चुके हैं। अब तक इसके कस्टम मिलिंग का 86 हजार 936 क्विंटल चावल जमा किए है। इनमें एफसीआई को 10722 एवं नान को 76214 क्विंटल चावल जमा किया गया जो 14 दिसंबर के पूर्व जमा किए गए है। 14 दिसंबर से एफ सी आई के निर्देश के बाद चावल जमा लेना बंद है। मिलर्स को पुराना कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने कहा गया तब तक किसी मिलर्स से नया चावल एफसीआई में जमा नहीं लिया जाएगा।