दुर्ग

हेमचंद विवि की स्वीमिंग टीम रवाना
20-Dec-2023 2:28 PM
हेमचंद विवि की स्वीमिंग टीम रवाना

दुर्ग, 20 दिसंबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की स्वीमिंग पुरूष महिला टीम दिनांक 21-23 दिसंबर 2023 को भुनेश्वर (ओडिशा) में आयोजित प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए। डी.के. नामदेव संचालक, शारीरिक शिक्षा ने बताया कि टीम के खिलाडिय़ों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराया गया था। टीम के खिलाडिय़ों को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप जी ने शुभकामनाए दिये। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. प्रीता लाल, डॉ. सुमीत अग्रवाल, डॉ राजमणि पटेल, एवं दिग्विजय साहू उपस्थित रहे। टीम के मैनेजर डॉ. रिन्सीं अब्राहम व कोच तामेश्वर है। 

टीम में चयनित खिलाडिय़ों में भूमिका ओझा - शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, दिलेश्वरी - शासकीय गल्र्स कॉलेज दुर्ग, दामिनी - शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, हिना ओझा -शासकीय वीवाईटी पीजी कॉलेज दुर्ग, वैशाली - शासकीय वीवाईटी पीजी कॉलेज दुर्ग, धनु - शासकीय गल्र्स कॉलेज दुर्ग, सुधा ओझा - सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, सेवन निषाद - शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव,  अक्षत पांडे - सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा, राजीव ओझा - शासकीय वीवाईटी पीजी कॉलेज दुर्ग, कमल राम - सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग,  प्रशांत बसई - सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, ईश्वर लाल - शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई, हर्ष वर्मा- शासकीय वीवाईटी पीजी कॉलेज दुर्ग शामिल है। 
 


अन्य पोस्ट