दुर्ग

बदमाशों की दिनदहाड़े गुंडागर्दी, मेटाडोर रोक कर महिला से मारपीट, जुर्म
18-Dec-2023 6:30 PM
बदमाशों की दिनदहाड़े गुंडागर्दी, मेटाडोर रोक कर महिला से मारपीट, जुर्म

भिलाई नगर, 18 दिसंबर। पुरानी भिलाई थानांतर्गत रविवार दोपहर पथर्रा बस्ती रोड पर कुछ युवकों ने मेटाडोर रोकी और उस पर सवार महिला के नीचे उतरते ही मारपीट करने लगे। घायल महिला जलाऊ लकड़ी का व्यवसाय करती हंै। महिला के बेटे, मेटाडोर ड्राइवर और मुनीम के बीच बचाव बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए निकल भागे। महिला ने थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास चरोदा निवासी 48 वर्षीय लक्ष्मी जगनायक जलाउ लकड़ी बेचने का काम करती है। वह रविवार को अपने लडक़े सौरभ जगनायक के साथ खराब हुई मेटाडोर बनवाकर ग्राम उमदा से पथर्रा से होते हुए दादर आ रही थी।

इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे पथर्रा बस्ती पहुंचने पर कुछ लडक़े मेटाडोर को बीच रोड में रोक दिए। लक्ष्मी जब मेटाडोर को क्यों रोके पूछने लगी तो हो नरेश भारती व उसके साथी निवासी ग्राम पथर्रा बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। महिला ने जब अपशब्दों पर आपत्ति जताई तो नरेश व उनके साथी हाथ मुक्का से महिला को मारने लगे। आनन-फानन मेटाडोर सवार सभी लोग उतरे और युवकों को रोकना चाहा तभी आरोपी युवक हाथ में रखे पत्थर के टुकडे से लक्ष्मी के सिर पर मारा। मारपीट से लक्ष्मी के  हाथ, सिर में चोट आई है। सौरभ, मेटाडोर चालक संतोष व मुनीम हेमंत के बीच बचाव बाद आरोपी जान से खत्म करने की धमकी देते निकल भागे हैं।

घटना की सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 341, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट