दुर्ग

पीएम उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिला सिलेंडर व चूल्हा
18-Dec-2023 4:34 PM
पीएम उज्ज्वला योजना से महिलाओं को मिला सिलेंडर व चूल्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 दिसंबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत रविवार की सुबह 8.30 से 12.30 तक शिविर क्रमांक 1 वार्ड 55 पुलगांव बस्ती में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को 17 से अधिक योजनाओं से लाभांवित किया गया।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान की गई है। लोगों ने निशुल्क शुगर-बीपी जांच की सुविधा का लाभ लिया। साथ ही जरूरतमंदों को डॉक्टरों द्वारा निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर कार्यक्रम में प्रधामंत्री उज्ज्वला योजना का 988 हितग्राहियों ने नवीन पंजीयन कराया। जिसमें  129 निराकरण किया गया। आसानी से पंजीयन हो जाने से अमरीका यादव ने खुशी जताते हुए शासन का आभार जताया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री योजना का लाभ आसानी से मिल पाएगा। शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि के 583 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 33 का निराकरण किया गया। हेल्थ कैम्प में 957 लोगों ने अपना उपचार करवाया,इसके अलावा आधार कार्ड अपडेशन करवाने लोगों की भीड़ देखा गया 683 लोगों ने अपना आधार अपडेशन के लिए आवेदन किया जिसमें 96 लोगों का निराकरण किया गया। साथ ही हितग्राहियों ने शिविर में पहुँचकर आयुष्मान कार्ड के लिए 68 लोगों ने आवेदन किया जिसमें 48 लोगों का निराकरण किया गया।

ज्ञात हो कि सरकार की योजनाओं शिविर में निराकरण किया जा रहा है 1 राशन कार्ड, 2 निराश्रित पेंशन 3 अमृत मिशन योजना, 4 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, 5 स्वास्थ्य कैंम्प, 6 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, 7 प्रधानमंत्री आवास योजना, 8 आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अलावा 9 महिला बाल विकास प्रधानमंत्री मातृ वंदना,सुकन्या समृद्धि नोनी मुख्यमत्री कन्या विवाह योजना,सुकन्या योजना शामिल है।

कार्यक्रम शिविर के दौरान इस यात्रा के माध्यम से शहर के कोने-कोने में लोगों को नगर पालिक निगम के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओ को मिला सिलेंडर व चूल्हा आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ पुलगांव बस्ती के सूक्षमता ताम्रकार एवं आशा बानो किया वितरण।

शिविर कार्यक्रम में मौजूद पार्षद जय जोशी, शिवेंद्र परिहार, मनीष साहू, नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू, सहायक नोडल अधिकारी दिनेश नेताम, जितेंद्र समैया, जावेद अली, दुर्गेश गुप्ता, विनोद मांझी, कारण यादव, पंकज साहू, विकास दमाहे, भारती ठाकुर, स्वेता महलवार, पंकज चंद्रवंशी, मुक्तेश कान्हा, थानसिंग यादव, आशुतोष ताम्रकार के अलावा अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

शिविर क्रमांक 2 वार्ड 59  कातुलबोर्ड में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया जिसमे कातुलबोर्ड में हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि 128 आवेदन प्राप्त हुए निराकरण 16 किया गया। आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन 238 लोगों ने किया जिसमें 34 लोगों का निराकरण हुआ, हेल्थ कैम्प में 616 लोगों ने अपना उपचार करवाया गया।

आधार कार्ड के लिए 336 लोगों अपडेशन आवेदन किया जिसमें निराकरण 48 लोगों का किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए 213 लोगों ने पंजीयन करवाया, जिसमें 59 लोगों का निराकारण किया गया।  साथ ही शिविर में प्रधानमंत्री विश्कर्मा योजना के 5 आवेदन प्राप्त हुए ,2 लोगों का निराकरण हुआ।

प्रधानमंत्री आवास योजना के 207 लोगों ने आवेदन लिया जिसमें 22 लोगों का निराकरण हुआ। शिविर कार्यक्रम के संचालन आशुतोष ताम्रकार ने किया। शहर के कोने-कोने में लोगों को नगर पालिक निगम के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कई योजनाओं का लाभ भी आमजन को दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओ को सिलेंडर व चूल्हा,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा अधिकारियों के साथ पुलगांव बस्ती के सूक्षमता ताम्रकार एवं आशा बानो को वितरण किया गया।

शिविर कार्यक्रम में मौजूद पार्षद जय जोशी, शिवेंद्र परिहार, मनीष साहू, नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू,  सहायक नोडल अधिकारी दिनेश नेताम, जितेंद्र समैया, जावेद अली, दुर्गेश गुप्ता, विनोद मांझी, कारण यादव, पंकज साहू, विकास दमाहे, भारती ठाकुर, स्वेता महलवार, पंकज चंद्रवंशी, मुक्तेश कान्हा, थानसिंह यादव, आशुतोष ताम्रकार के अलावा अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें। इसके अलावा शिविर क्रमांक 2 वार्ड 59  कातुलबोर्ड में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कातुलबोर्ड में हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि 128 आवेदन प्राप्त हुए निराकरण 16 किया गया।

आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन 238 लोगों ने किया जिसमें 34 लोगों का निराकरण हुआ, हेल्थ कैम्प में 616 लोगों ने अपना उपचार करवाया गया। आधार कार्ड के लिए 336 लोगों अपडेशन आवेदन किया जिसमें निराकरण 48 लोगों का किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए 213 लोगों ने पंजीयन करवाया, जिसमें 59 लोगों का निराकारण किया गया। साथ ही शिविर में प्रधानमंत्री विश्कर्मा योजना के 5 आवेदन प्राप्त हुए , 2 लोगों का निराकरण हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के 207 लोगों ने आवेदन लिया जिसमें 22 लोगों का निराकरण हुआ। शिविर में नगर पालिक निगम के पुलगांव क्षेत्र में आयोजित कैंप में 3891 नागरिकों ने शासकीय सेवाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त किया एवं कातुलबोर्ड क्षेत्र में आयोजित कैंप में 1743 नागरिकों ने शासकीय सेवाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट