दुर्ग

शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह व 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
16-Dec-2023 4:24 PM
शिव महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह व 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

101 कलश के साथ होगी कलश यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 दिसंबर। शिव महापुराण एवं गायत्री महायज्ञ का आज से भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो रहा है। गायत्री ज्ञान मंदिर एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित दिव्य आध्यात्मिक शिव महापुराण कथा का शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा, जिसके लिए आयोजन समिति ने तैयारी पूरी कर ली है।

कार्यक्रम संयोजक यशवंत देशमुख ने बताया कि कलश यात्रा गायत्री ज्ञान मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम का भ्रमण कर मां शीतला तालाब से जल लेकर वापस कार्यक्रम स्थल पर समापन होगा जहां पर कथावाचक प्रज्ञा पुत्र सुरेश कुमार दनि जी द्वारा देव पूजन कलश स्थापना मंगलाचरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

दूसरे दिन रविवार से प्रात: पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दोपहर 1 बजे से दिव्य शिव पुराण कथा का आयोजन होगा।

कार्यक्रम की तैयारी में दुलारी देवांगन, गायत्री देशमुख, कुंती देशमुख, तुलसी साहू, लक्ष्मी देवांगन,गंगा सिन्हा,हुलसी चंद्राकर, कमला देवांगन, रामेश्वरी साहू,भारती, अंकलहीन साहू, संतोष देवांगन, रितिक देशमुख, प्रेमलाल देशमुख जुटे हुए है।


अन्य पोस्ट