दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु जन योजना अभियान 2023-24 का आयोजन किया जा रहा इसके तहत नौ थीम में से किसी एक का संकल्प लेकर एसबीएम एवं नरेगा के कार्यों का अभिसरण कर कार्ययोजना तैयार किए जाए कार्ययोजना बनाने 19 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है निर्णय एप में इस ग्राम सभा का 15 मिनट विडियों बनाकर अनिवार्य रूप से अपलोड करे जिला पंचायत सीईओ ने सभा कक्ष में जिले के समस्त करारोपण अधिकारियों का बैठक में यह निर्देश दिए बैठक में 15वें वित्त की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
सीईओ ने 9 थीम में किसी एक थीम का संकल्प लेकर एसबीएम एवं नरेगा के कार्यों का अभिसरण कर कार्ययोजना तैयार किये जाने कहा साथ ही वर्ष 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 के पूर्ण कार्यों का 15 दिवस के भीतर पूर्ण जियो टैग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 15 वें वित्त भुगतान के पूर्व राज्य से संबंधित समस्त योजनाओं का आय-व्यय की एंट्री प्रतिदिन ई-ग्राम स्वराज में करने के पश्चात ही 15वे वित्त का भुगतान किया जाय। इसमें 300 ग्राम पंचायतों का ऑनलाईन एंट्री किया जाना है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में टैक्स को ऑनलाईन किये जाने टैक्सशन सॉफ्टवेयर में एंट्री किया जाना है। उक्त बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अश्विनी देवांगन , काव्या जैन, उपसंचालक पंचायत जिला दुर्ग एवं महेश चंद्र परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार उक्त विशेष ग्राम सभा में कई कार्यसूचियां सम्मिलित है। जिसके अंतर्गत जीपीडीपी निर्माण हेतु एलएसडीजी की 9 थीमों में से कम से कम 1 थीम पर संकल्प लिया जाकर वाइब्रैंट ग्राम सभा पोर्टल में उसकी एण्ट्री करना अनिवार्य है। चयनित संकल्प को पूर्ण करने हेतु संबंधित गतिविधियों की प्राथमिकता निर्धारित किया जाना है। ग्राम सभा की बैठक में लाईन विभाग से संबंधित अधिकारी -कर्मचारी द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत कर प्रारुप जीपीडीपी में समस्त विभाग की योजनाओं के साथ-साथ लो कॉस्ट-नो कॉस्ट गतिविधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम सभा की बैठक में अतिरिक्त कार्यसूची के रूप में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भी कई बिन्दु सम्मिलित है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत में आने वाले ग्रामों में शौचालय विहीन परिवार का चिन्हांकन एवं उनकी सूची का अनुमोदन उपरांत जनपद पंचायत व जिला पंचायत को प्रेषण करना, ओ.डी.एफ प्लस के मापदण्डों को पूरा करने वाले ग्रामों को ओडीएफ, प्लस घोषित करने की घोषणा, गोबरधन योजना अन्तर्गत स्थापित बायोगैस संयंत्रों के समुचित उपयोग एवं संधारण हेतु जिम्मेदारी का निर्धारण करना है।