दुर्ग
दुर्ग, 15 दिसंबर। घर से निकाल कर किराना दुकान सामान खरीदने जा रहे प्रार्थी के साथ बिना कारण दो आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने प्रार्थी की पत्नी के साथ भी मारपीट की। इससे दोनों को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने दोनों आरोपी एवं अन्य के खिलाफ धारा 294, 323, 506,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक शहीद भगत सिंह स्कूल के सामने तितुरडीह निवासी सोनू कुमार तुराहा सब्जी बेचने का काम करता है। 13 दिसंबर की सुबह वह अपने घर के सामने स्थित राहुल किराना दुकान में सामान खरीदने गया हुआ था। वहीं पर उदय उडिय़ा, गोलू उडिय़ा अपने अन्य साथियों के साथ खड़े हुए थे। प्रार्थी को देखकर बिना कारण एक राय होकर वे लोग गाली गलौज करने लगे। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की और पास में पड़े ईट से वार किया। झगड़ा होता देख बीच बचाव करने प्रार्थी की पत्नी राजकुमारी तुराहा आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथ मुक्के से मारपीट किए। इससे दोनों को चोटे आई।