दुर्ग
विधायक सेन ने ली अफसरों की बैठक
15-Dec-2023 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 15 दिसंबर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 12 दिसम्बर को दुर्ग सर्किट हाउस में नगर पालिक निगम भिलाई एवं नगर तथा ग्राम निवेश विभाग दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों की संयुक्त बैठक ली। जिसमें छ.ग. शासन छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) अधिनियम/नियम 2022 के तहत् प्राप्त प्रकरणों निराकरण के संबंध में, चर्चा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों के द्वारा प्रकरणों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक, सूर्यभान सिंह ठाकुर वरिष्ठ मानचित्रकार राजेश डुम्भरे, उप अभियंता संदीप पटेल एवं नगर पालिक निगम भिलाई से भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख व अन्य संबंधित कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे