दुर्ग
नगर निगम व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के आदेश एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर पटेल चौक से कचहरी चौक एवं तहसील कार्यालय के अजेस पास सडक़ क्षेत्र में अवैध कब्जो के खिलाफ अभियान और तेज हो गया है।
गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई पटेल चौक से कचहरी क्षेत्र में की गई। नगर निगम तोडूदस्ता व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाही अभियान चलाया गया। मौके पर दुर्ग थाना पुलिस बल के मौजूदगी में तोडूदस्ता ने सडक़ आवागमन बाधित ठेलों में विक्रय करने वालों पर भी कार्रवाई की और दुकानदारों द्वारा टीन शेड को हटवाया। जिस पर निगम के तोडूदस्ता ने सख्ती से कार्रवाई की। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान अधिकारी दुर्गेश गुप्ता तहसीलदार प्रफुल कुमार की उपस्थिति में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मजार के सामने ठेलों के ऊपर लगे लम्बे समय से लगे प्रचार-प्रसार के बोर्ड को हटाया गया। कहहरी चौक क्षेत्र रोड पर विक्रय के लिए खड़े ठेकों को किनारे तरफ करवाया गया।
प्रचार-प्रसार का बोर्ड डालकर सडक़ में आवागमन में बाधा कर उत्पन्न करने वाले लगभग 20 से अधिक अवैध सामग्री रास्ते से हटाया कर जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान नवाब तहसीलदार ज्योत्सना कलिहारी ,अविनाश चौहान, प्रकाश सिंह ठाकुर,सब इंस्पेक्टर पहारे,जायसवाल,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, सहायक अतिक्रमण अधिकारी चंदन मनहरे,राजू बक्शी,शशिकांत यादव,ईश्वर वर्मा के अलावा दुर्ग थाना पुलिस बल उपस्थित थे। सडक़ किनारे बाधा उत्पन्न हो रही थी, साथ ही चौक- चौराहों के किनारे ठेला, फल और सब्जी बेचने वालों को दुकान नहीं लगाने की अंतिम हिदायत दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध कब्जाधारी पर निरन्तर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभियान जारी रहेगी। शहर के व्यस्ततम मार्ग पटेल चौक, तहसील कार्यालय, जिला कार्यालय, जिला न्यायालय के सामने मार्ग बाधा उत्पन्न किए जाने वाले अतिक्रमणकारियों को समझाइश देते हुए हटवाने की कार्रवाई किया गया। राजस्व विभाग द्वारा तहसील कार्यालय के आस-पास मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वालो को नोटिस दिया गया। तहसील परिषर के बाहर मेन रोड पर गुमटी,ठेला दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को उक्त कृत्य संहिता की धारा 107, 116 के अधीन शांति परिसीमन भंग होने से बेदखली व अर्थदण्ड से दण्डनीय है। तहसील परिधर के बाहर मेन रोड पर ठेला/दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है, को तत्काल स्वयं हटाने एवं भविष्य में पुन: किसी भी प्रकार से पुन कब्जा की पुनरावृत्ति न हो, अन्यथा आपके विरूद्ध छ.ग. भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 107, 116 के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसके स्वयं जिम्मेदारी कहा गया।