दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 दिसंबर। थाना अंडा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अछोटी में युवती से रेप करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर लगातार दैहिक शोषण करने वाले आरोपी और उसके एक सहयोगी को अंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रेप, जबरदस्ती घर में घुसने और धमकाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। अंडा थाना प्रभारी आनंद राम शुकला के निर्देश पर आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम गठित की गई थी।
उपनिरीक्षक तुलसी राम साहू ने बताया कि ग्राम अछोटी भाटापारा निवासी आरोपी विष्णु यादव (40) ने 6 जुलाई को पीडि़ता के घर में घुसकर उससे रेप किया था। उस दौरान का आरोपी ने वीडियो बना लिया था। वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर उसका दैहिक शोषण करता रहा। आरोपी उसे धमकाकर 22 अगस्त को डोंगरगढ़ ले गया था और वहां उससे शादी की थी। डोंगरगढ़ ले जाने में विष्णु यादव को उसका दोस्त बलराम देशमुख (24) निवासी ग्राम अंजोरा (ढाबा) थाना बोरी ने साथ दिया था। पीडि़ता ने इसकी पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपी और उसके सहयोगी को जेल भेजा गया है।