दुर्ग
खुले में बिकने वाले चिकन मटन दुकान पर दूसरे दिन भी कार्रवाई
13-Dec-2023 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाईनगर, 13 दिसंबर। निगम द्वारा खुले में अवैध रूप से विक्रय कर रहे चिकन मटन के दुकान पर लगातार दुसरे दिन मंगलवार को भी निगम दस्ते ने कार्रवाई कर जुनवानी चौक, 18 नं. सडक़, सुभाष चौक के दुकान के सामने लगे टीन टप्पर को हटवाया गया। नगर पालिक निगम, भिलाई की बेदखली टीम मंगलवार को जुनवानी चौक मे बिना लाईसेंस के संचालित हो रहे नूर पोल्ट्री को सील बंद किया गया तथा चौक मे अन्य मांस, मटन,मछली जो खुले में विक्रय किये जा रहे थे, उसे हटाया गया । उसी प्रकार 18 नं. सडक़, सुभाष चौक पर विक्रय कर रहे चिकन मटन दुकानो को बंद करवाकर दुकान के सामने लगे टीन शेड को जे.सी.बी. से हटाया गया। तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम पूर्व में किये गये बेदखली स्थलो का निरीक्षण कर दुबारा सडक़ पर व्यापार न करने की मुनादी भी किये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे