दुर्ग

स्कूली बच्चों को दी स्वच्छता की जानकारी
12-Dec-2023 3:08 PM
स्कूली बच्चों को दी स्वच्छता की जानकारी

विश्व शौचालय दिवस पर जागरूकता संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 दिसंबर। आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत विश्व शौचालय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 25 दिसम्बर क्लीन टॉयलेट कैंपेन अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता टीम द्वारा रोज नगर निगम के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय की विशेष साफ सफाई किया जा रहा है।

नागरिकों को जागरूक बनाया जा रहा है।अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को स्व सहायता समूह ने भ्रमण कराया जा रहा है,स्कूली बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है, स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत महतारी घाट एवं अन्य सार्वजनिक जगहों पर नागरिकों के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है,जिसमे वार्डो के पार्षदों के अलावा अन्य संगठन एवं सामाजिक इस थीम में बढ़चढक़र शामिल हो रहे है।

नगर निगम द्वारा आज वार्ड में जा कर विश्व शौचालय दिवस पर जागरूकता संदेश दिया।लोगों के सोच में परिवर्तन हो। शहरी क्षेत्र निर्मल भारत अभियान चलाया गया। भारत में शौचालय मुक्त बनाने के लिए निगम लगातार जनजागरूता फैला रहे हैं। विश्व शौचालय दिवस अभियान के दौरान ने कहा कि सभी घरों में शौचालय अनिवार्य हो। कहा कि लोगों की सुख-समृद्धि खुशहाली उसके स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। खुले में शौच से अनेक बीमारियां फैलती हैं तथा बीमार व्यक्ति के लिए कोई भी सुख-सुविधा बेमानी है। खुले में शौच से बच्चों में कुपोषण का अंदेशा बना रहता है।आज स्वच्छ शौचालय अभियान के अंतर्गत आज स्कूल के छात्र-छात्राओं को हैंड वॉश करने, टॉयलेट के सुरक्षित इस्तेमाल करने व बालिकाओं को सुरक्षित सेनेटरी पैड के इस्तेमाल और सार्वजनिक शौचालय में उसकी उपलब्धता और सुरक्षित निष्पादन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर,जागरूक किया गया।


अन्य पोस्ट