दुर्ग

जिले में मनरेगा से 15 हजार ग्रामीण मजदूरों को मिल रहा रोजगार
12-Dec-2023 3:02 PM
जिले में मनरेगा से 15 हजार ग्रामीण मजदूरों को मिल रहा रोजगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 दिसंबर। जिले के 304 ग्राम पंचायतों में से इन दिनों 269 में मनरेगा के कार्य के कार्य चल रहे हैं  मनरेगा के इन कार्यों में वर्तमान में 15 हजार 227 ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। मनरेगा के तहत कार्यरत मजदूरों की संख्या पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार बढ़ रही।

जिले के धमधा क्षेत्र में सर्वाधिक ग्रामीण  मजदूरों को मनरेगा के कार्यों से रोजगार  मुहैया हो रहा है यहां के 119 में से 104 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत विभिन्न प्रकार के कार्य चल रहे हैं इनमें 6364 मजदूर कार्यरत हैं। इसी प्रकार पाटन जनपद पंचायत क्षेत्र के 112 में से 96 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्य जारी है। इनमें क्षेत्र के 4717 ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दुर्ग जनपद क्षेत्र के 63 में से 69 ग्राम पंचायत में चल रहे हैं इन कार्यों में 4196 मजदूर कार्यरत हैं।

2721 मस्टर रोल किए गए है जारी

मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों के लिए 2721 मस्टर रोल जारी किए गए है। इनमें सर्वाधिक 1177 मस्टर रोल धमधा जनपद पंचायत क्षेत्र में जनरेट हुए है इसी प्रकार पाटन 904 तथा दुर्ग जनपद पंचायत क्षेत्र में 640 मस्टर रोल जनरेट किए गए है।


अन्य पोस्ट