दुर्ग

वीर नारायण को बीएसपी एससी एसटी एम्पलाइज एसो. ने दी पुष्पांजलि
11-Dec-2023 3:38 PM
वीर नारायण को बीएसपी एससी एसटी एम्पलाइज एसो. ने दी  पुष्पांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद, अत्याचार एवं अन्य के खिलाफ शंखनाद करने वाले भारत के सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने अध्यक्ष कमल प्रसाद के नेतृत्व में भिलाई के हृदय स्थल स्थित शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम प्रांगण में उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। 

संगठन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को आज तक इतिहास में कभी नहीं पढ़ाया गया। हमने 1857 की क्रांति में विभिन्न शहीदों के योगदान को जरुर पढ़ा है परंतु अपने रियल हीरो के योगदान को कभी नहीं पढा़। समाज के लोगों को इन शहादतों को भी जानना होगा और अगली पीढ़ी को बताना होगा, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सभा में चेतना लाल राणा, कुमार भारद्वाज, उत्तम मंडावी, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, परमेश्वर लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये, संचालन संस्था के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया।


अन्य पोस्ट