दुर्ग

ताश खेलने को लेकर विवाद, ड्राइवर का ताले से फोड़ दिया सिर
11-Dec-2023 3:34 PM
ताश  खेलने को लेकर विवाद,  ड्राइवर का ताले से फोड़ दिया सिर

भिलाई नगर, 11 दिसंबर। पुरानी भिलाई थानांतर्गत बीती रात ताश पत्ती खेलने की बात पर उपजे विवाद में एक नए दूसरे का सिर फोड़ दिया। मारपीट बढऩे पर अन्य युवकों ने बीच-बचाव कर झगड़े को बंद कराया। मारपीट में सिर पर चोट लगने से लहुलुहान पीडि़त ड्राइवर ने देर रात थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि रोशन सोनवानी (23 वर्ष) निवासी बाजार चौक देवबलौदा पेशे से ड्रायवर है। कल रात वह देवबलौदा से अकेले पैदल अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसे दोस्त ओम व आकाश वर्मा मिले। ये लोग आपस में बातचीत कर ही रहे थे तभी रतनपुरी निवासी देवबलौदा आया और बोला कि मैं टाईमपास के लिए ताश पत्ती खेलता हूं तो तुम लोगों को जलन क्यों होता है। इतना कहते ही वह  रोशन को गाली देने लगा। गाली देने से मना करने पर रतन पुरी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दी। अपने पास रखे लोहे के ताले से उसने रोशन के माथे व सिर में मारा। सिर से खून निकलने लगा तभी ओम वर्मा और आकाश के बीच बचाव बाद रतन वहां से भाग निकला। थाना पहुंच रोशन ने रतन के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


अन्य पोस्ट