दुर्ग

चुनाव प्रचार के दौरान सवा चार लाख खर्च कर पाए मात्र 169 मत
10-Dec-2023 4:38 PM
चुनाव प्रचार के दौरान सवा चार लाख  खर्च कर पाए मात्र 169 मत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 दिसम्बर।
मतदान के पूर्व 15 दिसंबर तक प्रस्तुत चुनावी खर्च के ब्योरे के मुताबिक वैशाली नगर से निर्दलीय प्रत्याशी नितेश गेन्ड्रे ने 4 लाख 29 हजार 473 रूपए खर्च किए थे इसके बावजूद वे महज 169 मत प्राप्त कर सके इस प्रकार उन्हें प्रति वोट पीछे  सर्वाधिक 2541 रुपए प्रचार प्रसार में चुनाव के दौरान खर्च करना पड़ा जिले में कई प्रत्याशी ऐसे है जो लाखों रूपए खर्च कर एक हजार मत तक का भी आंकड़ा नहीं छू पाए।

इसी प्रकार पाटन विधान सभा से बीएस रावटे 1 लाख 73 हजार 535 रुपए खर्च कर महज 90 मत प्राप्त कर सके उन्हें प्रति वोट पीछे 1928 रूपए खर्च करना पड़ा भिलाई नगर विधान से अम्बेडकराईट पार्टी आफ इंडिया के पुष्पा ने 1 लाख 16 हज़ार रूपए खर्च किए मगर उन्हें  महज 80 वोट मिले जनता कांग्रेस प्रत्याशी जहीर खान ने 6 लाख15 हजार480 रूपए खर्च करके भी 465 मत ही प्राप्त कर पाए वैशाली नगर से रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के अजहर अली को 8 लाख 29 हजार 462 रुपए खर्च कर महज 837 मत प्राप्त किया यहां समाजवादी पार्टी के सूबेदार सिंह 2 लाख66 हजार 777 खर्च कर 225 मत ही जुटा सके रामचंद ने प्रतिवोट पीछे सबसे कम 8 रूपए किया खर्च 15 नवम्बर तक प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत निर्वाचन लेखा के अनुसार पाटन विधान सभा से चुनाव मैदान में उतरे राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के रामचंद जांगड़े ने मात्र 10 हज़ार रुपए खर्च किए थे और वे चुनाव में 1250 वोट प्राप्त करने में सफल रहे इस प्रकार उन्होंने प्रति वोट पीछे सबसे कम मात्र 8 रूपए खर्च किए इसी प्रकार दुर्ग शहर से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पंकज कुमार ने 5000 रुपए ही खर्च किए थे, मगर उन्हें 508 मत मिला इस प्रकार प्रति वोट पीछे उन्होंने 9 रुपए 84 पैसे खर्च कियासंगीता सर्वाधिक खर्चीली निर्दलयी प्रत्याशी निर्वाचन को लेकर प्राप्त जानकारी के मुताबिक चुनाव प्रचार थमने के पूर्व तक वैशाली नगर से निर्दलीय प्रत्याशी संगीता केतन शाह ने 6 लाख 99हजार 53 रूपए खर्च किए थे जो जिले के अंतर्गत किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा इस चुनाव में खर्च किए गए सर्वाधिक राशि है। उन्होंने कुल 1225 मत ही हासिल किया इसी प्रकार भाजपा एवं कांग्रेस को छोड़ जिले में अन्य दलों से सर्वाधिक चुनावी खर्च करने प्रत्याशी दुर्ग ग्रामीण से आप के संजीत विश्वकर्मा रहे जिन्होंने कुल 8 लाख46 हजार 200 रूपए खर्च किए थे उन्हें मात्र 1520 मत पड़े।
 


अन्य पोस्ट