दुर्ग

वाहन की ठोकर से ऑटो क्षतिग्रस्त, चालक चोटिल
10-Dec-2023 4:29 PM
वाहन की ठोकर से ऑटो क्षतिग्रस्त, चालक चोटिल

दुर्ग, 10 दिसंबर। स्वराज माजदा वाहन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो रिक्शा को ठोकर मार दी। इससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई वहीं चालक को चोटे आई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पुलिस के मुताबिक महेश फुलवानी निवासी रायपुर नाका सिंधी कॉलोनी वार्ड नंबर 47 ऑटो चलाता है। 16 अक्टूबर की दोपहर को 1.30 बजे वह अपनी ऑटो क्रमांक सीजी 04 टी 3943 को चलते हुए जेवरा सिरसा से वापस दुर्ग की ओर आ रहा था। इसी दौरान शांति नगर  पेट्रोल पंप धमधा नाका रोड के पास पीछे से स्वर संगम की वाहन स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 07 सी पी 5518 के चालक ने  तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो को ठोकर मार दी। ऑटो का सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं प्रार्थी महेश फुलवानी के पैर व अन्य हिस्से में चोंटे आई। घटना के बाद तुरंत प्रार्थी को जुनवानी स्थित शंकराचार्य अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। इलाज के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
 


अन्य पोस्ट